शिमला में इस बार राज्यपाल फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, अन्य जिलों में यह मंत्री फहराएंगे ध्वज…
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस बार गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद होंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर शिमला में इन दिनों तैयारियां बड़ी जोरों-शोरों से चली हुई है।
यहाँ यह मंत्री फहराएंगे ध्वज
ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, चंबा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सिरमौर में हर्षवर्द्धन चौहान, कांगड़ा में मंत्री चंद्र कुमार, किन्नौर में जगत सिंह नेगी और मंडी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इसी तरह पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर में , विक्रमादित्य सिंह लाहौल-स्पीति में , सोलन में धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू में और संजय अवस्थी हमीरपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।