लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स का प्रदर्शन, शहर जाम तो पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 3:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश भर से सचिवालय का घेराव करने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे एचआरटीसी के पेंशनर की पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई है। थाली और शंख बजाकर प्रदर्शन कर रहे पेंशनरों की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया है जिससे लोगों को भी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। पेंशनर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेश भर से पेंशनर शिमला पहुंचे। इस दौरान सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने टॉलैंड के पास इन्हें रोक लिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एक बाइक सवार भी प्रदर्शकारियों के गुस्से का शिकार हो गया। पेंशनर सड़क पर बैठ गए हैं। पूरे शहर का ट्रैफिक जाम हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आरोप लगाया कि 70 साल की उम्र में उन्हें अपने हक के लिए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है और 25-30 साल के युवा पुलिस कर्मी उन्हें धक्के मार रहे हैं। पेंशनरों ने अपनी खाली जेबें बाहर निकालकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से आज उन्हें भुखमरी की नौबत आ गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]