Loading...

शिमला में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत

PARUL • 21 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के मशोबरा में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान सीमा सरस्वती (40) के रूप में हुई है, वह शिमला जिला के कोटखाई की मूल निवासी थी और मशोबरा में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा सरस्वती आईजीएमसी शिमला में नर्स के रूप में कार्यरत थी। वह मशोबरा बाजार से सब्जी खरीदने के बाद अपने आवास की तरफ जा रही थी। इसी बीच सड़क पार करते समय वह एचआरटीसी बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों कि जांच शुरू की। ढली के एसएचओ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बस को जब्त कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।