Loading...

शिमला में गाड़ी के सामने आया तेंदुआ, हॉर्न बजाने पर..

Ankita • 22 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के गंगानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक तेंदुआ अचानक ही चलती गाड़ी के सामने आ गया। बता दे शिमला के सलाम निवासी गोल्डी जामटा अपने दोस्तों के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान शीलघाट गंगानगर से खड़ापत्थर को जोड़ने वाली सड़क के बीच अचानक उनकी गाड़ी के आगे तेंदुआ आ गया।

उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए वे तेंदुए को देखकर घबरा गए जिसके बाद तेंदुआ हॉर्न बजाने पर भी नहीं डरा। काफी देर तक जब तेंदुआ उनकी गाड़ी के सामने से नहीं हटा तो वह काफी घबरा गए और गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे। काफी समय बीत जाने के बाद तेंदुआ गाड़ी के आगे से उठा और जंगल की ओर चला गया।

गौरतलब है कि इस सड़क पर अक्सर तेंदुआ सर्दियों के मौसम में ज्यादा देखा जाता है। बर्फबारी होने के चलते तेंदुए खाने की तलाश में अपने शिकार को ढूंढने रिहायशी इलाकों की ओर निकलते हैं।