Loading...

शिमला में चरस की खेप सहित एक महिला और युवक गिरफ्तार

Ankita • 22 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने चरस की खेप सहित एक महिला और युवक को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान इंदिरा देवी (53) निवासी करसोग जिला मंडी और अनीश (42) निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल की टीम कैंसर अस्पताल के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने आईजीएमसी में एक महिला व युवक को देखा, जोकि पुलिस को देखकर घबरा रहे थे। जब पुलिस को उन पर शक हुआ तो टीम ने उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.100 किलोग्राम चरस बरामद की गई। लिहाजा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।