Loading...

शिमला में ट्रक की चपेट में आया प्रवासी मजदूर, दर्दनाक मौत

Ankita • 9 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक प्रवासी मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान ओहदेश साहनी (48) पुत्र हरिहर गांव डूमरी, तहसील भटहट, जिला गोरखपुर निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक कुलविंदर सिंह नालागढ़ (सोलन) निवासी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ट्रक को भी कब्जे में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ओहदेश चार माह से ढली में मजदूरी कर रहा था। वह सड़क किनारे चल रहा था। इस दौरान ढली-संजौली टनल के नजदीक व्यक्ति भट्ठाकुफर की तरफ जा रहे ट्रक चपेट में आकर नीचे गिर गया। इस बीच व्यक्ति ट्रक के टायरों के नीचे आ गया।

घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी ने खबर की पुष्टि की है। उधर, प्रशासन ने भी हादसे में मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।