Loading...

शिमला में तलाशी जाएगी एयरपोर्ट की संभावनाएं, गगल हवाई अड्डे का होगा विस्तारीकरण

Ankita • 12 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला में जल्द ही एयरपोर्ट बनाने की तयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार संभावनाए तलाश कर रही है। शिमला को नियमित फ्लाइट से जोडऩे के साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों में हवाई यात्रा की व्यवस्था की जा रही है ताकि प्रदेश के दूरदराज इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सके।

वहीँ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजधानी में एयरपोर्ट स्थापित करने के साथ साथ काँगड़ा के गगल एयरपोर्ट का भी विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि भविष्य में यह बड़े जहाज उतारे जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में काँगड़ा को पर्यटन राजधानी के रुप में विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

वहीँ उन्होंने यह भी कहा कि को-आपरेटिव बैंक के माध्यम से 300 ई-बसें खरीदी जाएंगी और आगामी तीन साल में परिवहन निगम को पूरी तरह से ई-व्हीकल में बदल दिया जाएगा। साथ ही डेयरी इंडस्ट्री को भी बढ़ावा दिया जाएगा व उनत्ति की सम्भावनाये तलाशी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही नई नीति लेकर आ रही है। इसमें एक परिवार से दस लीटर गाय का दूध 80 रुपए के हिसाब से खरीदा जाएगा, जबकि भैंस का दूध 100 रुपए लीटर के हिसाब से खरीदा जाएगा। इससे पशुपालकों की वित्तीय स्थिति ठीक होगी और उनके लिए स्वरोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।