Loading...

शिमला में दुघर्टनाग्रस्त हुई निजी बस, राजगढ़ के चालक की माैत

Ankita • 25 May 2024 • 1 Min Read

पीएम मोदी की रैली में गई थी बस, वापस लौटते वक्त हो गया हादसा

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले में सिरमौर व चौपाल सीमा पर स्थित एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस चालक की जान चली गई है। वहीं बस परिचालक जख्मी हुआ है।

मृतक की पहचान कपिल कुमार( 30) पुत्र लोक बहादुर गांव थनोग, राजगढ़ के रूप में हुई है। वहीं बस परिचालक महेश कुमार(30) पुत्र बलदेव गांव बरेडी, राजगढ़ को घायल अवस्था में सोलन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना चाैपाल उपमंडल के तहत पुलबाहल से तीन किलोमीटर दूर धारटुखाड़ी नाला की है। हादसे का शिकार हुई बस नंबर HP 64C/8197 पीएम मोदी की रैली में गए लोगों को लेकर वापस लौटी और सभी लोगों को सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंचाया।

इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान धारटुखाड़ी नाला में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक की माैत हो गई। उधर, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपसे फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं।