शिमला में दो एचआरटीसी बसों में हुई भिड़ंत, 2 लोग गंभीर घायल

Two-HRTC-buses-collide-in-S.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला राजधानी शिमला के ओल्ड बस स्टैंड का है, यहां दो एचआरटीसी की बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ओल्ड बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी बस को दूसरी एचआरटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बस की चपेट में बाइक भी आ गई। जिसमें महिला व पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को उपचार के लिए रिपन अस्पताल पहुंचाया है। इसके अलावा एक टैक्सी चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक भी मौके से फरार हो गया है।