Loading...

शिमला में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी ने बाथरूम की खिड़की से किया प्रवेश

PARUL • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पड़ोसी ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बाथरूम की खिड़की से पीड़िता के कमरे में घुसा और अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता मूल रूप से अप्पर शिमला की निवासी है और इन दिनों शिमला शहर में रह रही है। आरोपित तड़के करीब 4 बजे बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसा औऱ पीड़िता के साथ दरिंदगी की। डरी सहमी पीड़िता ने उसके साथ हुई आपबीती की बात परिजनों को बताई।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना छोटा शिमला में बीएनएस की धारा 64(1), 333, 351(3) और धारा-4 पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तारी करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।