Loading...

शिमला में पंजाब के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

By PARUL Published: 27 May 2024, 10:44 AM | Updated: 27 May 2024, 10:44 AM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने मोहाली पंजाब के दो युवकों को 6.29 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान अभय करण सिंह (30) पुत्र योगिंद्र सिंह निवासी कंवर निवास इंजन घर सांगटी संजौली शिमला और सिमरनजीत सिंह (24) पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी फ्लैट नंबर-1204 ब्लॉक-एस-हरभजन विहार सैक्टर-114 मोहाली एसएएस नगर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना ढली के तहत स्पेशल सेल की एक टीम सांगटी, संजौली में बाबा बालक नाथ मंदिर के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उसने अभय करण सिंह और सिमरनजीत सिंह को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लीकेंज के बारे में पता लगाने में जुट गई है।