Loading...

शिमला में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

Ankita • 21 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही रही।

जानकारी के अनुसार शोघी के पास गांव मथोली के जंगल में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। जिसे स्थानीय लोगों ने देखा। स्थानियों ने पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस को दी। यह गुब्बारा पिले रंग का है, जिस पर से हैलीकॉप्टर का चित्र बना हुआ है।

वहीं, गुब्बारे पर लाल रंग से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और एसजीए लिखा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरु कर दी। गौरतलब है कि बीते महीने कुमारसैन में इसी तरह का एक पाकिस्तान का गुब्बारा बगीचे में पड़ा मिला था। उसमें भी यही अटकले लगाई गई थी कि यह गुब्बारा उड़कर आया होगा।

आसपास के लोगों ने भी यही बताया कि इससे पहले उन्होंने इस तरह का गुब्बारा कभी नहीं देखा है। अब एक बार फिर शिमला शहर के समीप शोघी में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।