Loading...

शिमला में पानी के बिल जमा न करने पर 22 होटल मालिकों को नोटिस

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पानी के बिल जमा न करने वाले 22 होटलों को नोटिस जारी हुए हैं। पेयजल कंपनी द्वारा समय पर बिल जमा न करने वाले होटल मालिकों को 14 दिन का समय दिया गया है। यदि ये होटल मालिक 14 दिन के भीतर पानी के बिल जमा नहीं करते हैं तो इनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

शिमला में एसजेपीएनएल द्वारा शहर को पानी की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में कंपनी द्वारा ही लोगों को पानी के बिल जारी किए जाते हैं, लेकिन शहर में कई ऐसे होटल मालिक हैं जिन्होंने काफी समय से पानी के बिल जमा नहीं किए हैं। अब बिल राशि 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

ऐसे में पेयजल कंपनी ने होटल मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, शिमला शहर में 35 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 2 हजार डिफॉल्टर हैं जिन्होंने पानी के बिल जमा नहीं किए हैं। एसजेपीएनएल एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि 22 होटल मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें बिल जमा करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।