लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला में फिर स्पॉट हुई मादा तेंदुआ, दो शावकों के साथ घर के आंगन में दिखी…

SAPNA THAKUR | 28 मई 2022 at 3:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अब एक बार फिर शिमला के घनाहटी के पनेश गांव में तेंदुआ स्पॉट हुआ है जिससे लोग काफी सहम गए है। सीसीटीवी कैमरे में जब लोगों ने तेंदुए को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।

बड़ी बात यह है कि यह मादा तेंदुआ है और उसके साथ दो बच्चे भी हैं। सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ देखा जा सकता है कि रात के वक्त मादा तेंदुआ घर के आंगन में आती है। इस दौरान मादा तेंदुआ के साथ उसके दो शावक भी थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले साल दिवाली की रात को शिमला के कनलोग इलाके से एक मासूम बच्चे को तेंदुआ घर से ही उठा कर ले गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि तेंदुए के ऐसे रिहायशी क्षेत्रों में घूमने से वह बेहद सहम गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मादा तेंदुआ के साथ उसके बच्चे भी हैं ऐसे में वह किसी पर भी हमला कर सकती है। उन्होंने प्रशासन से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है ताकि उन्हें इसके आतंक से निजात मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]