HNN/ शिमला
हिमाचल की राजधानी शिमला में भारी बर्फबारी के बाद सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गए थे जोकि अब बहाल कर लिए गए है। बता दें कि राजधानी शिमला में भारी बर्फबारी हुई जिससे सड़क मार्ग बंद हो गए। इस कारण जगह-जगह पर सड़क पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई जिससे वाहनो की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।
इतना ही नहीं जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बसों का संचालन तक नहीं हो पाया। ऐसे में विभाग द्वारा बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी भी लगवाई गई। शिमला के रोहडू, रामपुर, नारकंडा, चौपाल, कोटखाई और कुमारसैन के लिए बंद पड़े मार्गों को देर रात तक बहाल कर दिया गया। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला विनोद ठाकुर ने बताया कि बंद पड़े मार्गों को खोल दिया गया है।

