Loading...

शिमला में भारी बारिश के बाद छाई धुंध, येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी…..

Ankita • 22 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

आज प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश होने के बाद धुंध छा गई। जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि प्रदेश में तीन दिन के लिए बारिश व आंधी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 24 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वही 25 ,26 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जहाँ शिमला में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वही मैदानी इलाके के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बुधवार रात को जोगिंद्रनगर में 67, कटौला 52, पंडोह 36, भराड़ी 22, बैजनाथ 18, भरवाईं 15, रामपुर 9, ऊना 7, काहू 6 और सुंदरनगर में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है।