शिमला में भालू का आतंक, शहद पाने के लिए तोड़े घर के दरवाजे-खिड़कियां
HNN/ शिमला
शहर में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। भोजन की तलाश में भालू लगातार शहर में घुस रहे हैं। लोगों पर हमला करने के साथ ही मकानों में भी घुस कर सामानों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। मामला राजधानी शिमला के के रामपुर उपमंडल की लालसा पंचायत का है, यहां एक भालू ने घर के दरवाजों व खिड़कियों के अलावा दीवारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
दरअसल, मधुमक्खियों के डिब्बों व खुर्लियों से शहद खाने की कोशिश में भालू ने मैना देवी व केसर सिंह के घरों को नुक्सान पहुंचा डाला। बता दें कि ऊपरी इलाकों में सेब बागवान भी मधुमक्खियों के डिब्बों का इस्तेमाल परागण के लिए करते हैं। इसके अलावा मधुमक्खी पालन का व्यवसाय भी किया जाता है। बता दें भालू ने शहद पाने की कोशिश में आक्रामक रुख अपनाया।