शिमला में भीषण अग्निकांड, सारा सामान जलकर राख, चार परिवार हुए बेघर
HNN / शिमला
राजधानी शिमला में भीषण अग्निकांड हुआ है जिसमें 4 परिवार अपने ही घर से बेघर हो गए हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसमें चार मकान जलकर राख हो चुके हैं। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह मकान पवन कुमार, प्रदीप कुमार और सावित्री देवी का था, जो पूरा लकड़ी से बना हुआ था। अचानक एक मकान में आग लग गई और देखते ही देखते साथ बने मकान भी चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ कर पाते चार घर आग की भेंट चढ़ चुके थे।
इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को काफी नुक्सान हुआ है। घर के अंदर रखा सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो चुका है। वही, आज प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नुक्सान का जायजा लिया।