Loading...

शिमला में भूस्खलन की चपेट में आई बोलेरो, दो की मौत

PARUL • 28 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में हाटकोटी-पांवटा नेशनल हाइवे-707 पर भूस्खलन हुआ है। यहां एक बोलेरो गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आकर दब गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान विशम्बर (50) पुत्र केशव राम निवासी गांव पलकन डाकघर रोहडू तहसील रोहडू और सतीश (52) पुत्र प्रीतम सिंह गांव घारा डाकघर लोहरकोटी तहसील रोहडू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब दो बजे कुरडू सनैल में पेश आया। इस दौरान बोलेरो वहां से गुजर रही थी।

हाईवे पर हुए भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। हादसे वाली जगह हाईवे के किनारे कटिंग का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से भूस्खलन हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जुब्बल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

भारी भरकम चटटानों व पत्थरों ने बोलेरो पर गिर गई और बोलेरो को चकनाचूर हो गई। मशीनरी की मदद से बड़े-बड़े पत्थरों को हटाकर शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।