शिमला में महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान की शुरुआत
HNN/शिमला
शिमला में महिला कांग्रेस अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी चुनावों के समय ऐसी बयानबाजी करती है, लेकिन चुनावों के बाद सारे मुद्दे गौण हो जाते हैं।
जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के लिए काम करती रही है और सदस्यता अभियान ब्लॉक और गांव स्तर तक ले जाया जाएगा ताकि अधिक महिलाओं को जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की थी और आज उन्हें भी याद किया जा रहा है।