शिमला में सुहागिनें आज शाम 7:47 बजे देख पाएंगी चांद
HNN/शिमला
करवाचौथ के अवसर पर शिमला में सुहागिनें आज शाम 7:47 बजे चांद का दीदार करेंगी। रिज मैदान पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं ताकि महिलाएं सुरक्षित और आराम से चंद्रमा का दर्शन कर सकें।
इस अवसर पर शहर के बाजारों में रौनक रही और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। धार्मिक मान्यता है कि करवाचौथ के दिन चंद्रमा से अमृतवर्षा होती है, इसलिए सुहागिनें निर्जल व्रत रखती हैं और चंद्रमा का पूजन करती हैं।
करवाचौथ के अवसर पर निजी होटलों में नवविवाहित जोड़ों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें फ्लावर डेकोरेशन, केक और कैंडल लाइट डिनर की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) भी नवविवाहित जोड़ों के लिए 10 फीसदी डिस्काउंट की सुविधा दे रहा है।