Loading...

शिमला में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

अप्पर शिमला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक दिनेश (25) को हिरासत में ले लिया है।

साथ ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी दिनेश रामपुर का निवासी है।

उसने बताया कि युवक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसका खुलासा करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी है। लिहाज़ा शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।