Loading...

शिमला में 25 वर्षीय युवक ने कमरे में उठाया यह खौफनाक कदम, हुई मौत….

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक युवक द्वारा कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लखन मट्टु (25) पुत्र मदन लाल, निवासी पुराना स्लाटर हाउस कृष्णानगर के रूप में हुई है।

हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, लखन नगर निगम के स्लाॅटर हाउस में बतौर आउटसोर्स कर्मी सेवाएं दे रहा था। 25 अप्रैल की रात को लखन घर नहीं लौटा तो बड़े भाई अमन ने कमरे के बाहर जाकर देखा तो लखन मकान की तीसरे मंजिल में लोहे की सीढ़ियों में दुपट्टे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।