शिमला-लाहौल घाटी में बरसे मेघ, रोहतांग व अन्य चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज फिर मौसम ने अपना मिजाज़ बदला है। जिला शिमला और लाहौल घाटी में मेघ बरसे है। इसके अलावा रोहतांग व अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे है। बारिश और बर्फ़बारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बारिश-बर्फ़बारी से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं प्रदेश में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।
कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार 27 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है।