HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दो मोबाइल टावर ही गायब हो गए। ऐसे में कंपनी ने मोबाइल टावरों के गायब हो जाने की शिकायत ढली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। उधर, पुलिस ने भादंसं की धारा 406 व इंडियन टेलीग्राफी एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल टावरों के गायब हो जाने का जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को पता तब चला जब अधिकारी निरीक्षण करने के लिए दोनों साइटों पर पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि कंपनी की ओर से नॉर्थ ओके संजौली में लगाया गया 16 लाख का एक मोबाइल टावर गायब था। जिसके बाद जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी नवी मुम्बई के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीँ, कंपनी के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने मशोबरा स्थित एक भवन मालिक के विरुद्ध कंपनी द्वारा भवन के छत पर लगाए गए मोबाइल टावर के गायब हो जाने का मामला दर्ज करवाया है। गायब हुए मोबाइल टावर की कीमत 20.37 लाख रुपये आंकी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





