लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला से भुंतर के बीच एलायंस एयर की नई हवाई उड़ान सेवा शुरू, पहले दिन…

PRIYANKA THAKUR | 12 दिसंबर 2022 at 12:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

सप्ताह में चार दिन चलने वाली इस नए हवाई मार्ग के पहले दिन रविवार को शिमला से एक भी यात्री नहीं आया और वापस भी जहाज खाली रवाना हुआ। पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी अब देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी शिमला के लिए आना जाना आसान हो गया है। अब दिल्ली से भुंतर के लिए 48 सीटर एटीआर-42 के दो जहाज उड़ान भरेंगे।

दिल्ली से वाया चंडीगढ़ होकर सप्ताह में छह दिन और वाया शिमला होकर सप्ताह में चार दिन सेवा देगा। कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के लिए अब एलायंस एयर की दो उड़ानों के आरंभ होने से घाटी के पर्यटन कारोबार को भी नए पंख लगेंगे। खासकर विंटर सीजन में बर्फ में आनंद उठाने के लिए सैलानी अब दिल्ली से शिमला होकर कुल्लू-मनाली पहुंचे सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अब मंगलवार, बुधवार और वीरवार को सुबह 7:40 बजे शिमला से उड़ान भरेगा और सुबह 8:30 बजे भुंतर एयरपोर्ट में उतरेगा। जबकि भुंतर से 8:50 बजे जहाज शिमला को रवाना होगा जोकि 9:40 बजे पहुंचेगा। शिमला से दिल्ली के बीच प्रति सीट का किराया 5138 रूपये होगा। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार सुबह शिमला-भुंतर के बीच नई हवाई उड़ान का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन कोई भी सवारी नहीं आई और न ही गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]