Loading...

शिलाई में अवैध पेड़ कटान पर ABVP का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 18 Mar 2026 Edited 18 Mar 1 min read

Himachalnow / शिमला

शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर ABVP का प्रदर्शन, शिलाई पेड़ कटान मामले में उठी कार्रवाई की मांग ,शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिलाई क्षेत्र में हुए अवैध पेड़ कटान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

शिमला

शिलाई पेड़ कटान मामले को लेकर प्रदर्शन, पर्यावरण पर जताई चिंता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला द्वारा सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में हुए अवैध पेड़ कटान के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्राकृतिक संतुलन को प्रभावित कर रही हैं और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में हो रहा अवैध कटान स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है और इसे रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश सह मंत्री तेजस्विनी गुलेरिया ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि अब तक प्रशासन द्वारा दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

संजौली इकाई अध्यक्ष ऋतिक ने कहा कि प्रदेश में वन, खनन और नशा माफिया के हौंसले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की चुप्पी से ऐसा प्रतीत होता है कि दोषियों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।