Loading...

शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल के 29वें राज्यपाल, संस्कृत भाषा में ली शपथ

Ankita • 18 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिव प्रताप शुक्ला ने हिमाचल के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। उन्होंने आज दो बजे शिमला के राजभवन में संस्कृत में शपथ ली। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सबीना ने उन्हें शपथ दिलाई।

बता दें इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद रहे। शिव प्रताप शुक्ला का जन्म 1 अप्रैल 1952 को गोरखपुर के रुद्रपुर में हुआ।

शपथ के बाद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि देव भूमि में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व के राज्यपालों द्वारा चलाए गए योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। प्रदेश में नशे को रोकने, पीएम की योजना स्किल डेवलपमेंट के लिए काम किया जाएगा।