शीतकालीन स्कूलों में इस दिन से शुरू होगी एसए वन की परीक्षाएं….
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा कार्यालय ने पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट के मुताबिक, एसए वन की परीक्षाएं 1 अगस्त से शुरू होंगी।
इन कक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से तैयार किए जाएंगे। पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1, 2, 3 और 5 अगस्त होगी। छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 से 9 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होंगी।
पहली से आठवीं कक्षा की डेटशीट………
कक्षा पहली : पहली अगस्त को मैथ्स, दो को हिंदी, तीन को इंग्लिश।
कक्षा दूसरी : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को हिंदी, तीन को मैथ्स।
कक्षा तीसरी : पहली अगस्त को हिंदी, दो को मैथ्स, तीन को इंग्लिश, पांच को ईवीएस।
कक्षा चौथी : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को ईवीएस, तीन को हिंदी, पांच को मैथ्स।
कक्षा पांचवीं : पहली अगस्त को ईवीएस, दो को इंग्लिश, तीन को हिंदी, पांच को मैथ्स।
कक्षा छठी : पहली अगस्त को मैथ्स, दो को ड्राइंग, तीन को हिंदी, पांच को इंग्लिश, छह को संस्कृत, सात को साइंस, आठ को एचएलएसवाई, नौ को सोशल साइंस।
कक्षा सातवीं : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को एचएलएसवाई, तीन को सोशल साइंस, पांच को मैथ्स, छह को ड्राइंग, सात को हिंदी, आठ को संस्कृत, नौ को साइंस।
कक्षा आठवीं : पहली अगस्त को इंग्लिश, दो को संस्कृत, तीन को सोशल साइंस, पांच को साइंस, छह को हिंदी, सात को एचएलएसवाई, आठ को ड्राइंग, नौ को मैथ्स।