Loading...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

Ankita • 4 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे हैं।

मामला जिला सोलन का है, यहां शातिरों ने एक व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए हैं। पीड़ित धीरज प्रकाश पुत्र स्व. सुरिद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर रामशहर जिला सोलन ने इस बाबत पुलिस थाना रामशहर में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में धीरज प्रकाश ने बताया कि वह ऑनलाइन शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रेडिग के नाम पर उससे कुल 1,84,000 रुपए की धोखाधड़ी हुई है। एएसपी बट्टी अशोक वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।