Loading...

शार्ट सर्किट से एसडीएम कार्यालय में लगी आग, इतने हजार का नुक्सान

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

जिला मुख्यालय स्थित उपमंडल अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में अचानक आग लग गई। जिस समय कार्यालय में आग लगी उस वक्त कर्मचारी अंदर बैठकर काम कर रहे थे। कार्यालय में आग लगती देख वहां तैनात सभी कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और अग्निशमन विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। बिजली के पैनल में लगी इस आग से करीब 80,000 रुपये का नुक्सान आंका गया है। मगर इसमें किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के दुर्गा सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को समय रहते बुझाया गया। कहा कि बिजली मीटर के पास भड़की आग शार्ट सर्किट से लगी है।