Loading...

शॉर्ट सर्किट से स्लेटपोश मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। बता दें शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक, सोहारी निवासी होशियार सिंह पुत्र देविया राम के स्लेटपोश मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने से पीड़ित परिवार को 7.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी बिझड़ी रतन चंद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।