Loading...

शौचालय जा रहे युवक पर भालू ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल भर्ती

Ankita • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी खंड की कराणा-1 पंचायत में भालू ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है। तनोड़ा निवासी मूल चंद को आनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मूल चंद शौचालय जा रहा था। इस दौरान अचानक ही कहीं से भालू आ गया और उसने युवक के मुंह और पीठ पर हमला किया जिससे वह बुरी तरह घायल हुआ।

घटना के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लिहाजा घायल युवक का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, भालू के इस हमले के बाद से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है।