HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में आज श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के पांचो प्रसिद्ध शक्तिपीठों श्री नैना देवी, श्री चिंतपूर्णी, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर, श्री बज्रेश्वरी देवी और श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज श्रावण अष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी थी। बाहरी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की यहाँ लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बता दें कि प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में श्रावण अष्टमी मेले का आगाज 29 जुलाई को हुआ था तथा आज श्रावण अष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही यहां उमड़े हुए हैं। श्रद्धालु यहां पहुंचकर शक्तिपीठों में शीश नवा रहे हैं और परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं शक्तिपीठों में अष्टमी पूजन की धूम साफ-साफ देखी जा सकती है। सभी शक्तिपीठों में दोपहर तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए शक्तिपीठों में होमगार्ड सहित पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा यहां पानी की व्यवस्था से लेकर विद्युत आपूर्ति तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। जेब कतरों पर निगरानी रखने के लिए सादी वर्दी में जवान भीड़ के बीच गश्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी श्रद्धालुओं की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





