HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान भक्तों द्वारा करोड़ों का चढ़ावा अर्पित किया गया है। या यूं कहें कि मेलों के दौरान शक्तिपीठों में धन वर्षा हुई है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ना केवल नकद चढ़ावा चढ़ाया है, बल्कि दिल खोल कर सोना-चांदी भी अर्पित किया है। आपको बता दें कि प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों मां चामुंडा देवी, श्री बज्रेश्वरी देवी, श्री ज्वालाजी देवी, मां चिंतपूर्णी देवी और मां नयना देवी में इस बार श्रावण अष्टमी मेले 29 जुलाई से आरंभ हुए थे जो कि 6 अगस्त तक चले।
इस दौरान प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु शक्तिपीठों में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठों में तीन करोड़ 70 लाख 72 हजार 175 रुपए चढ़ावा अर्पित किया। इतना ही नहीं मां के भक्तों ने 354 ग्राम 60 मिलीग्राम सोना व 51 किलो 636 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में चढ़ाई है। श्री नयनादेवी में एक करोड़ 55 लाख 31 हजार 390 रुपए और 202 ग्राम 100 मिली सोना एवं 38 किलो 300 ग्राम चांदी मां के चरणों में अर्पित की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ज्वालामुखी मंदिर में 40 लाख 87 हजार 324 रुपए नकद और पांच ग्राम सोना एवं 780 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में एक करोड़ 33 लाख 87 हजार 792 रुपए नकद चढ़ावा तथा 137 ग्राम सोना एवं 12 किलो 105 ग्राम चांदी भी मां के चरणों में अर्पित की गई। चामुंडा मंदिर में 20 लाख 89 हजार 779 रुपए सहित नौ ग्राम 960 मिली सोना एवं 451 ग्राम चांदी चढ़ाई गई। इसके अलावा बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 19 लाख 75 हजार 890 रुपए श्रद्धालुओं ने मां को अर्पित किये।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





