श्रीखंड यात्रा पर गए हरियाणा के युवक की गिरने से मौत
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के आनी में श्रीखंड यात्रा पर गए हरियाणा के युवक की गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रोहित पुत्र इंद्र जीत निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रोहित श्रीखंड जा रहा था। इस दौरान पार्वती बाग के पास अचानक ही उसका पांव फिसला और वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपस्ताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी खुशहाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।