Loading...

श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 9 Dec 2023 • 1 Min Read

जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में आतंकियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों ने श्रीनगर के बेमिना इलाकों में फायरिंग की है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

सुरक्षाबलों की ओर से लगातार फायरिंग करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले, 29 अक्‍टूबर को श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की गई थी, जिनका गुरुवार को दिल्‍ली में निधन हो गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों के हमले में पुलिसकर्मी मोहम्‍मद हाफिज चाड घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि मुहम्मद हाफिज को एक पेट और एक बाजू में गोली लगी है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।