Loading...

श्री नैना देवी मंदिर में माथा टेकने आए 65 वर्षीय श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में दुःखद घटना पेश आई है, यहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी मंदिर में शीश नवाने आए एक श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान शिवकुमार (65) निवासी धुरी संगरूर पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार अपने परिवार के साथ श्री नैना देवी मंदिर में शीश नवाने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक ही उसकी तबीयत खराब हो गई, कुछ ही देर में वह बेसुध हो गया।

तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी तुरंत उसे सिविल अस्पताल घवांडल ले गए, परन्तु तब तक वह दम तोड़ चुका था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने खबर की पुष्टि की है।