लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री रेणुका जी के बोगधार दीदा गांव में हुआ लैंडस्लाइड, यह हुआ नुकसान……

Ankita | 13 जुलाई 2023 at 3:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मकान को भी खतरा बरकरार, प्रशासन ने नुकसान का किया आंकलन

HNN/ श्री रेणुका जी

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड आदि बदस्तूर जारी है। वीरवार की सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास तहसील नोहराधार के अंतर्गत चोकर के दीदा गांव में लैंडस्लाइड होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी विकास पुत्र अशोक के घर के साथ बने शौचालय और रसोईघर पर लैंडस्लाइड के दौरान भारी-भरकम चट्टान आ गिरी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि इस दुर्घटना में पूरा परिवार बाल-बाल बच गया मगर रसोईघर और शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। यही नहीं लैंडस्लाइड के बाद विकास के घर को भी कभी भी जमींदोज हो जाने का खतरा बना हुआ है। इस मालिया नुकसान की बाबत रेवेन्यू ऑफिसर नोहराधार के द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि इस लैंडस्लाइड के कारण जहां रसोईघर तथा बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं रिहायशी मकान की छत का किनारा तथा दीवार को भी काफी भारी क्षति पहुंची है। मौके पर उन्होंने हुए नुकसान का आंकलन करीब 25000 रुपए के आसपास निकाला है। उन्होंने लैंडस्लाइड के बाघ मकान को भी खतरे की स्थिति में बताया है। वहीं प्रशासन के द्वारा परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]