Loading...

संगड़ाह में जहरीले सांप के काटने से 39 वर्षीय व्यक्ति की गई जान

Ankita • 31 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ संगड़ाह

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अरलू के 39 वर्षीय यशपाल उर्फ चिंटू पुत्र सुंदर सिंह की जहरीले सांप के काटने से जान चली गई है।

स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यशपाल इसी क्षेत्र के गांव चोकर में किसी के घर पर मजदूरी करता था। रोज की तरह सोमवार शाम चौकर पंचायत से वह छुट्टी करने के बाद अपने कमरे लौट रहा था कि उसे सांप ने डंस लिया।

संगड़ाह अस्पताल लाए जाने पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को संगड़ाह में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंपा गया। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि सिरमौर जिला प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को 25000 की तुरंत राहत राशि जारी की जा चुकी है।