Loading...

संगड़ाह में हाटी समिति ने सम्मानित किए मेधावी छात्र-छात्राएं

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 9 Mar 2026, 5:40 PM | Updated: 9 Mar 2026, 5:40 PM 1 min read

महिला दिवस के अवसर पर नौहराधार में आयोजित कार्यक्रम में गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

संगड़ाह

संगड़ाह में हाटी समिति ने सम्मानित किए मेधावी छात्र-छात्राएं
गिरिपार क्षेत्र के एचएएस, सीडीएस और नेट जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर किया प्रोत्साहित
संगड़ाह,

हाटी समिति संगड़ाह विकास खंड ने महिला दिवस के अवसर पर पंचायत भवन नौहराधार में गिरिपार क्षेत्र के एचएएस, सीडीएस और नेट जैसी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री और हाटी समिति संगड़ाह के अध्यक्ष रविंद्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।

हाटी समिति के महासचिव कुंदन शास्त्री ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान किया जा चुका है, लेकिन मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, जिसके कारण छात्रों को अभी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शास्त्री ने कहा कि समिति इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए समर्थन और मार्गदर्शन देती रहेगी।