Loading...

संजय कुंडू इतने दिन की छुट्टी पर, एसआर ओझा संभालेंगे डीजीपी का कार्यभार

Ankita • 8 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं संजीव रंजन ओझा 13 दिनों के लिए पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे।

राज्य सरकार में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से इसे लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस अवधि तक ओझा के पास डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

बता दें राज्य के डीजीपी संजय कुंडू 11 मार्च से लेकर 23 मार्च तक 13 दिन के अवकाश पर जा रहे हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में आईपीएस एसआर ओझा डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ओझा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मौजूदा डीजीपी संजय कुंडू भी इसी बैच से हैं।