संजीव रंजन ओझा को सौंपा महानिदेशक सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार
हिमाचल में चार आईपीएस अधिकारियों को मिला डीजी रैंक
HNN/ शिमला
महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं संजीव रंजन ओझा को प्रदेश सरकार ने महानिदेशक सीआईडी हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बता दें ओझा हिमाचल प्रदेश कैडर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कैडर के 1993 के 3 व 1994 बैच के 1 आईपीएस अधिकारी को स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इनमें 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी और ऋत्विक रुद्र को प्रोफार्मा के आधार पर, जबकि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को नियमित आधार पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।