संजौली बाजार में अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई, नॉन-वेंडिंग जोन घोषित
HNN/शिमला
शिमला के संजौली बाजार में अवैध रूप से बैठने वाले तहबाजारियों पर नगर निगम कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने पूरे संजौली बाजार को नॉन-वेंडिंग जोन घोषित कर दिया है, जिसके तहत दुकानों के बाहर कोई भी बैंडर अपनी दुकान लगाकर नहीं बैठ सकता है। यह व्यवस्था पूरे शहर में नगर निगम जल्द ही लागू करने जा रहा है।
प्रशासन की ओर से तैयार किए गए पॉलिसी को जल्द ही न्यायालय का सौंप दिया जाएगा। इसके बाद शहर के इस उपनगर से लेकर लोअर व राम बाजार में दुकानों के बाहर तहबाजारियों के बैठने पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। संजौली बाजार में सोमवार को पूरे दिन तहबाजारी नहीं बैठे। बीते रविवार को संजौली में एक विशेष धर्म के खिलाफ स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद से सोमवार को संजौली बाजार से तहबाजारी गायब दिखे।
निगम प्रशासन का कहना है कि अवैध तरीके से बैठने वालों पर निगम कार्रवाई करेगा। ऐसे लोगों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। यदि इसके बावजूद फिर बैठते हुए दिखे तो पुलिस में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।