संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण होगा ध्वस्त, वक्फ बोर्ड ने दी तीन मंजिलें गिराने की मंजूरी
HNN/शिमला
शिमला के संजौली में स्थित मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने के लिए वक्फ बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। मस्जिद कमेटी ने बोर्ड को पत्र लिखकर इसके लिए मंजूरी मांगी थी, जिसे सोमवार को मंजूरी मिल गई।
मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने बताया कि बोर्ड से अवैध निर्माण गिराने की मंजूरी मिल गई है और आज से ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। अवैध मंजिलों को गिराने का काम दोपहर बाद शुरू होगा।
मस्जिद कमेटी ने वक्फ बोर्ड को पत्र लिखकर अवैध निर्माण गिराने की मंजूरी मांगी थी, जिसे मंजूरी मिलने के बाद कमेटी ने अवैध मंजिलें गिराने की तैयारी शुरू कर दी है।