संजौली मस्जिद विवाद : पुलिस ने 60 लोगों की पहचान की, पत्थरबाजी के आरोप में कार्रवाई शुरू
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस धारा 163 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि करीब 60 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने प्रदर्शन के दिन पत्थरबाजी की थी।
प्रदर्शनकारियों की पहचान के लिए पुलिस ड्रोन और वीडियो की मदद ले रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तकनीक के जरिये ज्यादातर लोगों की पहचान कर ली जाएगी।
इसके अलावा पुलिस प्रदर्शन का संचालन करने वालों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों का मकसद मस्जिद तक पहुंचना था और इसे रोकने के लिए ही बलप्रयोग करना पड़ा।