Loading...

संत निरंकारी मिशन राजगढ़ ने रोपित किए देवदार के पौधे

Ankita • 11 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

संत निरंकारी मिशन राजगढ़ के सौजन्य से वन हरित विश्व कार्यक्रम के तहत राजगढ़ के सोलन रोड़ पर नेरी गांव के समीप वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें राजगढ़ निरंकारी मिशन के सेवादारों और साध संगत द्वारा एक सौ से अधिक देवदार के पौधे रोपित किए गए।

संगत के संचालक राकेश धीमान ने बताया कि सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से वन महोत्वस का आयोजन किया गया ताकि धरा का पौधरोपण से श्रृंगार किया जा सके। राकेश धीमान ने बताया कि मानव जीवन में वनों का बहुत महत्व है।

वन पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, वायुमंडलीय कार्बन को सोखने और ऑक्सीजन का उत्पादन करने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि वन मृदा कटाव को रोकते हैं, जल संरक्षण में सहायक होते हैं और विभिन्न प्रजातियों की जैव विविधता का संरक्षण करते हैं।

उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में हर व्यक्ति को अपनी घर के आसपास खाली पड़ी भूमि पर अनिवार्य रूप से पौधरोपण करना चाहिए तभी पर्यावरण का सरंक्षण संभव है।