संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की, परिजनों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की शिकायत

Sudden-missing-ex-servicema.jpg

HNN/ मंडी

जिला मंडी के पुलिस थाना धनोटू के तहत आने वाले इलाके से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं लापता हो गई है। परिजनों ने बेटी को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद परिजन पुलिस थाना पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने भी धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

लडभड़ोल क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ किराए का मकान लेकर रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी कमरे से बिना बताए कहीं चली गई और अभी तक वापस नहीं लौटी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लापता लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।