Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

Ankita • 10 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंडी के बल्ह क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक का शव अचेत अवस्था में पढ़ा हुआ था। जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने युवक का शव देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है