लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ankita | 20 फ़रवरी 2023 at 6:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र बेली राम निवासी संधोल जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञान चंद जिला ऊना के प्रेम नगर में ओम प्रकाश के घर में किराए के मकान में रहता था। ज्ञान चंद रोज की तरह काम से वापस घर आकर खाना खाकर सो गया था। इस दौरान रात को उसका मकान मालिक जब उसे देखने के लिए उसके कमरे में आया तो ज्ञान चंद मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। यह देखकर ओम प्रकाश के होश उड़ गए। घटना के बाद मकान मालिक ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दे मृतक नेशनल हाईवे सब डिवीजन जिला कार्यालय में बतौर चपड़ासी कार्यरत था। मामले की पुष्टि एसपी प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]